Bulandshahr News: चाचा की हत्या के गोली मार हत्या, हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

Bulandshahr News: बुलंदशहर में चाचा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sandeep Tayal
Published on: 18 Jun 2026 2:54 PM IST
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News(Photo-Social Media)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में भतीजे ने अपने ही चाचा की 55 लाख रुपये के विवाद में गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी जब वो खेत पर थे। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि ब्रजमोहन (50) निवासी क्वार्सी खुर्जा की मौके पर हुई मौत हो गई, हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है।

55 लाख रुपए के विवाद में हत्या

बुलंदशहर जनपद की कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव क्वार्सी निवासी ब्रज मोहन शर्मा ने अपनी गिरवी जमीन छुड़ाने को अपने भाई से 55 लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन पिछले दो तीन साल से नहीं दे रहा था । बताया जाता है कि गुरुवार को भतीजा कृष्ण कांत शर्मा खेत पर पहुंचा और 55 लाख रुपए देने को तगादा किया, साथ ही रुपए न देने तक जमीन जोतने को बात खोय, जिसको लेकर आपस में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने तमंचे से गोलियां मारकर चाचा की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची ने हत्यारोपी भतीजे गिरफ्तार के आला कत्ल बरामद कर लिया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story