Bulandshehr News: तिरंगा यात्रा के लिए गैस गुब्बारे फुलाने के दौरान फटा सिलेंडर, दो घायल

Bulandshahr News: बुलंदशहर में तिरंगा यात्रा की तैयारी के दौरान गैस गुब्बारे फुलाते समय सिलेंडर फट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

Sandeep Tayal
Published on: 13 Aug 2026 12:03 PM IST
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News(Photo-Social Media)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में तिरंगा यात्रा के लिए गैस गुब्बारे फुलाने के दौरान सिलेंडर फटने से विस्फोट हो गया, जिससे हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद काला आम चौराहे पर अफरातफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक को हायर मैडिकल सेंटर रैफर किया गया है।


सिलेंडर विस्फोट से मची अफरातफरी

बुलंदशहर में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शिरकत करने के लिए राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर भी पहुंचे। तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले काला आम चौराहे पर साठा निवासी राकेश और राजेश गैस के गुब्बारे बेचने के लिए जा पहुंचे। बताया जाता है कि तीन रंगों के गुब्बारे फुलाने के लिए लेकर गए थे, लेकिन गैस के गुब्बारे फुलाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमके की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गईं। विस्फोट में राकेश और राजेश दूर जा गिरे, राकेश लहूलुहान हो गया, जब राजेश पास में डीजे की टेबल के नीचे जा गिरा।

आनन फानन में मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने दोनों दोस्तो को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल राजेश ने बताया कि सिलेंडर में नोजल ठीक से न लगने के कारण सिलेंडर में गैस ज्यादा बन गई जिससे सिलेंडर फट गया। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ.गौरव ने बताया कि राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण हायर मैडिकल सेंटर रैफर कर दिया गया है जब कि राजेश की स्थिति सामान्य है। बता दें कि राकेश और राजेश गुब्बारे फुलाकर परिवार का भरण पोषण करते है। तिरंगा यात्रा में शामिल मंत्री और माननीय हादसे में घायल गुब्बारे फुलाने वाली से मिलने तक अस्पताल नहीं पहुंचे, जिससे पीड़ितों के परिवार में रोष व्याप्त है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story