Bulandshahr Accident: दर्दनाक बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 की मौत, मचा कोहराम

Bulandshahr Accident: NH-34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिसमें पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Sandeep Tayal
Published on: 8 May 2026 5:48 PM IST (Updated on: 8 May 2026 6:25 PM IST)
Bulandshahr Accident
X

Bulandshahr Accident News (Social Media)

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। NH-34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिसमें पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

यूपी के बुलंदशहर में दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे 34 पर कुछ देर पहले तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। बुलंदशहर जनपद के धमेंडा कीरत निवासी उत्तम सिंह अपनी पत्नी उर्मिला और दो बेटी और एक बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर खुर्जा कर रहे थे कि रास्ते में बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित भैसौली कट के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

परिवार की फाइल फोटो

हादसे में बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों को हाईवे के CCTV कैमरे खंगाल ट्रक का पर लगाने के निर्देश दिए, शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस और पहुंच गए है। गमगीन माहौल और रोते बिलखते परिजन ट्रक चालक को पकड़ने की पुलिस से मांग कर रहे है।

बुलंदशहर जनपद के धमेंडा कीरत निवासी उत्तम सिंह अपनी पत्नी उर्मिला और दो बेटी और एक बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर खुर्जा कर रहे थे कि रास्ते में बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित भैसोली कट के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों को हाईवे के CCTV कैमरे खंगाल ट्रक का पर लगाने के निर्देश दिए, शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस और पहुंच गए है। गमगीन माहौल और रोते बिलखते परिजन ट्रक चालक को पकड़ने की पुलिस से मांग कर रहे है। पुलिस ने मृतको के नाम उत्तम कुमार(45 वर्ष) पुत्र महीपाल, पत्नी उर्मिला(40) पुत्र निशान्त(8) पुत्री दिशा(6) और अनायरा(4) निवासीगण बुलंदशहर के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

Next Story