Bulandshahr News: भाजपा चेयरमैन ने बंगाल की तृणमूल सांसद सियानी घोष के सिर पर 1 करोड़ के इनाम का किया ऐलान!

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भाजपा चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित का तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष को लेकर विवादित बयान वायरल हुआ। उन्होंने कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Sandeep Tayal
Published on: 18 May 2026 12:24 PM IST (Updated on: 18 May 2026 12:25 PM IST)
Bulandshahr News: भाजपा चेयरमैन ने बंगाल की तृणमूल सांसद सियानी घोष के सिर पर 1 करोड़ के इनाम का किया ऐलान!
X

Bulandshahr News: बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सांसद सियानी घोष के विवादित बयान के बाद यूपी के बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के भाजपा के चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित ने सार्वजनिक रूप से बाद बयान दिया है। उन्होंने सियानी घोष का सिर लाने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने सियानी घोष की हत्या के लिए लोगों को इनाम का लालच देने के आरोप में भाजपा चेयरमैन प्रदीप दीक्षित के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है।

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष को लेकर शुरू हुआ विवाद अब यूपी बुलंदशहर के सिकंदराबाद तक पहुंच गया है। हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान सिकंदराबाद के भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.प्रदीप दीक्षित के विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। पालिका अध्यक्ष ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद का सिर काटने पर 1 करोड़ रुपए के ईनाम का खुले आम एलान कर दिया।

दरअसल हिंदू संगठनों का आरोप है कि सयोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर सिकंदराबाद में कल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकरियों को संबोधित करते हुए भाजपा के पालिका अध्यक्ष डॉ.प्रदीप दीक्षित ने साफ तौर पर कहा कि “जो भी व्यक्ति सयोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे मेरी तरफ से एक करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।” उनके इस बयान का वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं ये बयान सामने आने के बाद विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। यहां एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की टिप्पणी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा चेयरमैन का बयान दर्शा रहा है कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को लेकर कितनी गंभीर है। भाजपा नेता महिलाओं को लेकर जिस प्रकार बयान दे रहे हैं, उससे इनकी मानसिकता पता चलती है।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Vineeta Pandey

Vineeta Pandey

News Publisher Mail ID - pandeyvineeta2010@gmail.com

Vineeta Pandey is an News Publisher at Newstrack.com.

Next Story