TRENDING TAGS :
बुलंदशहर: पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर दिखा तेंदुआ, खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण
Bulandshahr News: बुलंदशहर में नहर की पटरी पर तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम तलाश में जुटी, लेकिन कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र की संतपुरा पुलिस के पीछे नहर की पटरी पर मंगलवार की देर शाम को तेंदुआ देख गया, जिसका कार सवार ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो वन विभाग में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर के DFO हरेंद्र सिंह ने बताया कि स्याना रेंजर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश को गए है। वायरल वीडियो दे दिख रही लोकेशन गुलावटी पुलिस के सहयोग से ट्रेस कर ली गई हैं। वन विभाग की टीम संतपुरा चौकी क्षेत्र में तेंदुए के पद चिन्ह तलाशने में जुटी है। पद चिन्ह मिलने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जाएगा।
तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण परेशान !
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संतपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में फकाना नहर की पटरी पर बनी सड़क पर टहलते हुए एक वीडियो वायरल होने के साथ ही तेंदुए की आहट की खबर से इलाके के ग्रामीण सचेत हो गए। वन विभाग के DFO हरेंद्र सिंह को मामले की जानकारी मिलीं। कार सवारों द्वारा बनाया गए वायरल वीडियो में तेंदुआ नहर पटरी पर टहलता हुआ दिख रहा है और जैसे ही कार सवारों ने वीडियो बनाया तो तेंदुआ पटरी की सड़क पार जंगलों की तरफ मुड़ गया।
सनौटा के ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह यादव ने बताया कि रात सनौटा पुलिस चौकी के लगभग 300 मीटर पीछे नहर की पटरी पर तेंदुआ चलता हुआ देखा गया था। ग्रामीणों में तेंदुए की आहट से दहशत है। खेतों की तरफ किसान जाने से बच रहे है।
तेंदुए के पद चिह्नों की तलाश में जुटी टीम:DFO
बुलंदशहर के DFO हरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को स्याना रेंज के रेंजर वन विभाग की टीम और गुलावठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वायरल वीडियो में दिख रहे स्थान को ट्रेस कर लिया गया है। वीडियो में दिख रहे तेंदुए के पद चिह्नों की तलाश में टीम जुटी है। तेंदुए के पद चिन्ह मिलने पर उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा।
तेंदुए की जगह वीडियो बनाने वाले की तलाश में समय बर्बाद करती रही वन विभाग की टीम
वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का पता लगा उसे पकड़ने की बजाय वीडियो बनाकर वायरल करने वाले की तलाश में घंटों का समय व्यतीत कर डाला। बता दें कि मंगलवार की रात को वीडियो DFO के व्हाट्सअप पर पहुंच गई। उन्होंने इलाके के रेंजर को वीडियो भेज त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, बुधवार को सुबह स्याना रेंज के रेंजर ने टीम लगाई और लोगो को फोन कर ये पता लगाने में जुट हुए कि वीडियो किसने बनाई, कब बनाई। बड़ा सवाल ये है कि वन विभाग की टीम को पहले मौके पर पहुंचकर प्लेस ट्रेस करना चाहिए था, जिससे चलता फिरता तेंदुए जैसे आदमखोर पशु ज्यादा दूर न निकल सके और पकड़ लिया जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, सनौटा के प्रधान और सपा के जिला महासचिव कृष्ण पाल सिंह यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार लोगों को फोन कर वीडियो बनाने वाले और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों का पता लगाने में जुटी रही। हालांकि वन विभाग की टीम सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए के पदचिह्नों को तलाशने में जुटी है।


