Varanasi Dal Mandi: वाराणसी में आज फिर गरजेगा बुलडोजर, जमींदोज होंगे कई और मकान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Varanasi Dal Mandi: दालमंडी गली के चौड़ीकरण को लेकर प्रषासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। चौड़ीकरण को लेकर अब तक कई मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 May 2026 9:19 AM IST (Updated on: 16 May 2026 9:19 AM IST)
Varanasi Dal Mandi
X

Varanasi Dal Mandi

Varanasi Dal Mandi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में इन दिनों दाल मंडी काफी चर्चा में है। दालमंडी गली के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। चौड़ीकरण को लेकर अब तक कई मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को भी दालमंडी गली में फिर से बुलडोजर चलेगा और कई और मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई होगी। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और आरआरएफ के जवानों की तैनाती की गयी है।

वाराणसी के दालमंडी गली के चौड़ीकरण अभियान के कार्य को प्रशासन और पीडब्ल्यूडी तेजी से करवा रहा है। दालमंडी में लगभग 51 मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य जारी है। जिसमें से कई मकानों को नगर निगम ने अति जर्जर घोषित कर दिया था। मकानों के ध्वस्तीकरण के चलते जगह-जगह बैरिकैडिंग लगाई गई है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और आरआरएफ के जवानों की तैनाती की गयी है। किसी को भी दालमंडी गली के अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

पीडब्ल्यूडी के अफसरों के मुताबिक अब तक 70 लोगों को मुआवजे के रुप में लगभग 42 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। दालमंडी गली के सड़क चौड़ीकरण के लिए 29 अक्टूबर 2025 से ध्वस्तीकरण अभियान की कार्रवाई शुरू हुई जोकि अभी भी जारी है। अब तक 100 से ज्यादा मकानों के ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

17.4 मीटर चौड़ी होनी है सड़क

पीडब्ल्यूडी के मुताबिक दालमंडी गली की सड़क को 17.4 मीटर तक चौड़ी किया जाना है। जिसमें 221 करोड़ रुपए लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट के निर्धारित समय पर पूरा होने के बाद काशी विश्वनाथ धाम की राह और भी ज्यादा सुगम हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि काशी विश्वनाथ धाम को जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर दालमंडी गली के इस रास्ते को तैयार किया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण हो जाने के बाद गोदौलिया और मैदागिन मार्ग पर श्रद्धालुओं का दबाव भी काफी कम हो जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story