Jalaun: तेज प्रताप ने BJP पर साधा निशाना, सपा सरकार की योजनाओं का फीता काटकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है भाजपा सरकार

पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान प्रदेश के चौमुखी विकास हेतु तमाम योजनाएं शुरू हुईं थीं जो सरकार बदलने के बाद रोक दी गयीं थीं, लेकिन अब वर्तमान भाजपा सरकार उन्हीं योजनाओं का फीता काटकर झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रही है।

Afsar Haq
Published on: 12 Nov 2021 12:16 PM IST
Jalaun: तेज प्रताप ने BJP पर साधा निशाना, सपा सरकार की योजनाओं का फीता काटकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है भाजपा सरकार
X

पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव के साथ पार्टी के कार्यकर्ता।  

Jalaun: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश (Former CM Akhilesh Yadav) के पारिवारिक सदस्य मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव (Former MP Tej partap Yadav) ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार (SP Government) के दौरान प्रदेश के चौमुखी विकास हेतु तमाम योजनाएं शुरू हुईं थीं जो सरकार बदलने के बाद रोक दी गयीं थीं, लेकिन अब वर्तमान भाजपा सरकार (BJP Government) उन्हीं योजनाओं का फीता काटकर झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रही है।

उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर हमलावर होते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष में भाजपा सरकार (BJP Government) ने किसी भी क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है और विकास कार्यों के बाबत जनता को बताने के लिए सरकार के पास कुछ नहीं है इसलिए भाजपा सरकार (BJP Government) झूठ का सहारा ले रही है। यह बात उन्होंने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव (Former District President Chaudhary Dhirendra Yadav) के जयप्रकाश नगर स्थित आवास पर कही।


बता दें पूर्व कैबिनेट मंत्री आलोक शाक्य (minister Alok Shakya), मैनपुरी की किशनी के सपा विधायक बृजेश कठेरिया (SP MLA Brajesh Katheria) के साथ कोंच आए तेजप्रताप (Former MP Tej partap Yadav) ने बेरोजगारी, मंहगाई, भृष्टाचार, अराजकता, प्रशासनिक निरंकुशता, सपा नेताओं कार्यकर्ताओं समेत किसानों, महिलाओं, अल्पसंख्यंकों का उत्पीड़न आदि मामलों पर सरकार को जमकर घेरा। साम्प्रदायिकता के मुद्दे पर तेजप्रताप (Former MP Tej partap Yadav) ने भाजपा (BJP Government) पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आता देख भाजपा एक बार फिर हिंदू मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर वोटों के ध्रुवीकरण की गंदी राजनीति का खेल खेलनी लगी है लेकिन इस बार जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर पूर्व सांसद (Former MP Tej partap Yadav) ने कहा कि विकास के मुद्दे पर सपा (SP) चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी। इससे पूर्व धीरेंद्र यादव ने पूर्व सांसद का माल्यार्पण करते हुए चांदी का मुकुट पहनाया व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर राकेश ठाकुर मैनपुरी के अलावा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव (Former District President Siddharth Yadav), लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश जैसारी (Former District President of Lohia Vahini Dinesh Jaisari), व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या (Business Council District President Manoj Ikkaya), पूर्व नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी (Former City President Gufran Ahmed Siddiqui), हाजी मोहम्मद अहमद (Haji Mohammad) आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Deepak Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Deepak Kumar

deepakkumar89235gmail.com
Next Story