Chandauli News: तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत,एक ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल ट्रामा सेंटर रेफर।

Ashvini Mishra
Published on: 19 Aug 2026 1:34 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने खड़ी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां टिंकू पासवान को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया , जहां सकलडीहा निवासी तुलसी की मौत हो गई और एक का उपचार चल रहा हैं।

शव को पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी। वहीं, फरार चालक की तलाश की जा रही है।बताया गया कि बिहार से वाराणसी की ओर से एक माल लेकर पिकअप जा रही थी। कटसिला गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित गाड़ी लघुशंका के लिएरुकी ऑटो से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा। डाक बंगला वार्ड नंबर-5 निवासी टिंकू पासवान (22) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सकलडीहा निवासी तुलसी (27) की ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कैली रोड निवासी निक्कू राय (23) गंभीर रूप से घायल है और उसका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी गाड़ी और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ सदर ने बताया कि कटसिला के पास नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल है। घायल का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story