Chandauli पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी लुटेरा सलमान कचहरी के पास से गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर कोयला लदे ट्रक लूट मामले के आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है।

Sunil Kumar
Published on: 18 Sept 2026 7:04 PM IST
Chandauli Police get big success, arrest Rs 50,000 robber Salman from court
X

Chandauli पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी लुटेरा सलमान कचहरी के पास से गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Chandauli News: सैयदराजा थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोयला लदे ट्रक लूट कांड के मुख्य आरोपी और 50,000 रुपये के इनामी बदमाश सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 18 सितंबर 2026 को चंदौली कचहरी के पास से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कोयला लदे ट्रक लूट से जुड़ी पूरी घटना

घटना 27 नवंबर 2024 की है, जब बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले इम्तेयाज खान ने सैयदराजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका ट्रक (BR01GF8742) 25 टन कोयला लादकर रोहतास से सीतापुर के लिए निकला था। 28 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे जानकारी मिली कि सैयदराजा के बगही कुम्भापुर के पास से ट्रक लूट लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

प्रयागराज का रहने वाला है शातिर अपराधी सलमान

पकड़ा गया आरोपी सलमान (22 वर्ष) पुत्र अब्दुल मजीद, प्रयागराज जिले के मऊ आइमा (ग्राम मरखामऊ) का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर पुलिस प्रशासन द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त सलमान एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ प्रयागराज, जौनपुर और चंदौली के अलग-अलग थानों में लूट, डकैती, जानलेवा हमला (307), आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट जैसे कुल 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह कई जिलों की पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।

सफलता दिलाने वाली पुलिस टीम

इस इनामी बदमाश को पकड़ने में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, पुलिसकर्मी विजय त्रिपाठी, रनवीर सिंह के साथ-साथ स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव और सर्विलांस सेल के प्रभारी उप-निरीक्षक आशीष मिश्रा व उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story