TRENDING TAGS :
Chandauli News: आजाद अधिकार सेना ने उमेश सिंह को घोषित किया सैयदराजा विधानसभा से प्रत्याशी
Chandauli News: चंदौली की 382-सैयदराजा विधानसभा सीट से उमेश सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया, पार्टी ने जमीनी मुद्दों और जनहित के सवालों को प्रमुखता देने की बात कही।
आजाद अधिकार सेना ने उमेश सिंह को घोषित किया सैयदराजा विधानसभा से प्रत्याशी (Photo- Newstrack)
Chandauli News: चंदौली जनपद के सदर राजा विधानसभा से आजाद अधिकार सेवा ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दिया है लगातार जनपद में अपनी पैड बनाने के लिए आजाद अधिकार सेवा लोगों की मुद्दों को लेकर आक्रामक रहती है विशेष कर सोशल मीडिया पर आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद के पीड़ितों की मुद्दों को लेकर हमलावर दिखाई देते हैं।आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चंदौली की 382-सैयदराजा विधानसभा सीट से उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
सैयदराजा विधानसभा से आजाद अधिकार सेवा ने उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की है, उमेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और सैयदराजा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से पत्रकार के रूप में सक्रिय रहे हैं।
उमेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं
क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य करने के कारण उन्हें जमीनी स्तर की समस्याओं, स्थानीय परिस्थितियों और आम लोगों से गहरे संपर्क का व्यापक अनुभव है। वे लंबे समय तक जनता के रिपोर्टर के रूप में सक्रिय रहते हुए स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को लगातार सामने लाते रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उमेश सिंह पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।


