Chandauli News: राजन जी महाराज की रामकथा में शामिल होंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, तैयारियां तेज

Chandauli News: चंदौली के धानापुर स्थित दशमी तालाब परिसर में आयोजित राजन जी महाराज की रामकथा के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल होंगे।

Ashvini Mishra
Published on: 22 Oct 2026 10:17 PM IST
Chandauli News: राजन जी महाराज की रामकथा में शामिल होंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, तैयारियां तेज
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के धानापुर के दशमी तालाब परिसर में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज की चल रही रामकथा के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के चंदौली आगमन का प्रोटोकॉल जारी होने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कथा स्थल पर हेलीपैड आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य तेज कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के निमंत्रण पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को धानापुर के दशमी तालाब स्थित कथा स्थल पहुंचेंगे। यहां वह अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से चल रही रामकथा का श्रवण करेंगे और भगवान की कथा में अपनी हाजिरी लगाएंगे। कथा के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री के पहुंचने की जानकारी के बाद आयोजकों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह है।उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती और आवागमन को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि धानापुर के दशमी तालाब परिसर में आयोजित रामकथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। राजन जी महाराज कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, भक्ति, धर्म और मानव जीवन के मूल्यों का वर्णन कर रहे हैं। कथा के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री के शामिल होने से आयोजन को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक चंदौली से वाराणसी के लिए रवाना होंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। इसके बाद 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो में शामिल होंगे। एयर शो कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक लखनऊ के लिए रवाना होंगे।हालांकि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आने की पुष्टि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने की है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story