Chandauli News: क्रूरता सुन हो जाएंगे दंग,बछिया के साथ अप्राकृतिक कृत्य के बाद हत्या का आरोप

Chandauli News: चंदौली में बछिया के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है।

Ashvini Mishra
Published on: 22 Oct 2026 2:31 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में एक बछिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में पशुपालक रामचंद्र उर्फ टिट्टू ने विनोद उर्फ बबलू पर हैवानियत और क्रूरता का आरोप लगाया है।उनके गाय के छः माह के बछिया के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज है।

पशुपालक के अनुसार रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। बछिया की संदिग्ध मौत के बाद पशुपालक ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पशुपालक का दावा है कि घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज में मौजूद हैं। ऐसे में फुटेज की जांच कर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई जा रही है।

गौ रक्षा वाहिनी ने पुलिस को दी सूचना

मामले की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी प्रिंस जायसवाल ने पुलिस को सूचना देने की बात कही है। उनके अनुसार, क्षेत्राधिकारी और डायल 112 को भी घटना के संबंध में जानकारी दी गई। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद कार्रवाई पर सवाल

घटना से संबंधित आरोप सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। आरोप लगाने वाले पक्ष की ओर से पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, मामले में निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध साक्ष्यों की पुष्टि और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों को जांच के बाद ही प्रमाणित माना जा सकेगा। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यक है कि पुलिस सभी तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों की निष्पक्षता से जांच करे, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,साक्ष्य के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story