TRENDING TAGS :
Chandauli News: चंदौली में 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
Chandauli News: चंदौली के सैयदराजा थाना पुलिस ने गोवध के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपी रमेश मौर्या को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा से गिरफ्तार किया है।
Chandauli News
Chandauli News: चन्दौली जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस ने गोवध के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त एवं वाहन स्वामी रमेश मौर्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 28 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना सैयदराजा में मु.अ.सं. 55/2025 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या DL 1 VA 9062 बरामद किया था। जांच में उक्त वाहन के पंजीकृत स्वामी रमेश मौर्या की संलिप्तता सामने आने के बाद वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 28 अगस्त को आरोपी को ‘विनय टूल एण्ड ट्रैवेल्स’, शॉप नंबर 01, डीडीएम मार्केट, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमेश मौर्या पुत्र स्व. छोटेलाल मौर्या, निवासी मकान नंबर जी-34, दिलशाद कॉलोनी, थाना सीमापुरी, जिला शाहदरा, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रमेश मौर्या वाहन संख्या DL 1 VA 9062 का पंजीकृत स्वामी है। उसका आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे से संबंधित बताया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गयाप्रसाद तथा कांस्टेबल संतोष यादव, रतन गौड़ और अमित गुप्ता शामिल रहे।


