Chandauli News: अमर शहीद चंदन राय के स्मारक पर 70 फीट ऊंचे तिरंगे का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण

Chandauli News: चंदौली के नदेसर गांव स्थित अमर शहीद चंदन राय स्मारक पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

Ashvini Mishra
Published on: 15 Aug 2026 5:48 PM IST
Chandauli News: अमर शहीद चंदन राय के स्मारक पर 70 फीट ऊंचे तिरंगे का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के निवासी व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित अमर शहीद चंदन राय के यहां पहुंचकर उनके स्मारक स्थल पर जहां 70 फीट ऊंचा ध्वज का लोकार्पण करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस कुछ अलग अंदाज में देखने को मिला, जो प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रगीत को इस बार इसमें शामिल किया है वह अलौकिक है और इस बार युवाओं में विशेष जोश भी देखने को मिला ।यही नहीं जम्मू कश्मीर के डल झील सहित लाल चौक पर जिस तरह से तिरंगा सजाया गया वह आप अपने आप में अनूठा रहा।

अखिलेश यादव के द्वारा युवाओं को रोजगार व परीक्षा की गारंटी के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश सरकार के कार्यों का आईना दिखाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को हटाने के लिए कोर्ट को आदेश देना पड़ा, आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट की कार्यवाही की गई। कितनी उनके भ्रष्टाचार की गणना बताई जाए उनके समय में 32 पेपर लिक मामले हुए। यह ज्यादा दिन की बात नहीं है यह उनके कार्यकाल का लेख अज़ोझ आहे।अखिलेश यादव को झारखंड का पेपर लिक वहां के युवाओं की समस्या नहीं दिखाई नहीं देगी ।पंजाब में पेपर लीक हो रहा है वहां की समस्या नहीं दिखाई देगी। यह वह लोग हैं जो मोदी जी तथा योगी जी को हरा नहीं पा रहे हैं वह फ्रस्ट्रेशन में इस तरह का बयान दे रहे हैं। वही खड़गे द्वारा रोजगार में इन्वेस्ट का प्रतिशत कम होने के सवाल पर अनिल राजभर ने कहा कि कर्नाटक में उनका बेटा मंत्री है उसका क्या पेपर लीक पर बयान है अपनी बेटे पर तो उनका अधिकार नहीं चल रहा है और दूसरे को नसीहत दे रहे हैं।

बाबा रामदेव द्वारा देश में अराजकता का माहौल तथा शिक्षा और रोजगार में भरी भ्रष्टाचार की बात पर उन्होंने कहा की सबको सत्याग्रह व आंदोलन करने की अनुमति है बाबा चाहे तो सत्याग्रह कर सकते हैं और उनको क्या कैसे दिखाई देता है वही बता पाएंगे।चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के मारुखपुर के नदेसर गांव में अमर शहीद चंदन राय स्मृति स्थल पर 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण बतौर मुख्यातिथि सूबे के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के कर्तव्य निष्ठा की सराहना की और कहा कि ये लोग जब हमारे देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं, तभी हम लोग अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के उद्बोधन का जिक्र करते हुए युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में जुट जाने की अपील की।उन्होंने कहा कि पहली बार लाल किले पर बंदे मातरम गीत गायन किये जाने के ध्वजारोहण करने के बारे में बताते हुए कहा कि बंदे मातरम का विरोध करने वाले की आलोचना की।उन्होंने कहा कि दुनिया नहीं चाहती है कि भारत आगे बढ़े।नौजवानों किसानों मजदूरों को हथियार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।उसके लोगों को गुमराह न होने की बात कही।मजबूत सशक्त व आत्मनिर्भर भारत बनाने के जुट जाने की अपील की।देश के खिलाफ साजिश को विफल करने के लिए सभी की जिम्मेदारी है।अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व पटल पर मजबूत ताकत के रूप में उभरा है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर यात्रा में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।युवाओं के देशभक्ति नारे से उपस्थित समूचे लोग देश प्रेम की भावनाओं में डूब गए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने जनपद के अमर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।विदित हो कि चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव निवासी सेना के जवान चंदन राय की 20 जनवरी 2018 में जम्मू कश्मीर के पूंछ राजौरी सेक्टर में भारतीय सीमा पर देश की रक्षा करते हुए पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का शिकार हो जाने से मौत हो गई थी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने वृक्षारोपण भी किया,उनके साथ सकलडीहा विधानसभा के प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला,चहनिया के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story