Chandauli News: सुबह से शराब बिक्री का आरोप, मनमाने दाम का वीडियो वायरल; जांच शुरू

Chandauli News: चंदौली के चहनिया में शराब की दुकान सुबह खोलकर कथित तौर पर मनमाने दाम पर बिक्री का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू।

Ashvini Mishra
Published on: 11 Sept 2026 11:24 AM IST
Chandauli News: सुबह से शराब बिक्री का आरोप, मनमाने दाम का वीडियो वायरल; जांच शुरू
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के चहानिया बाजार के मुगलसराय रोड पर देसी शराब की दुकान से पुलिस की मिली भगत से सुबह से ही मनमाने दाम पर बिक्री शुरू हो जाती है और सुबह नशे में चूर होकर नशेड़ी उत्पात मचाने लगते हैं। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है दुकानदार सुबह दुकान का सटर खोलकर शराब निकालता है। उसके बाद शटर गिरा कर देसी शराब को चोरी से मनमाने दाम पर बेचने लगता है। इस घटना की पूरी कहानी का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों का कहना है कि पुलिस की मीली भगत से आए दिन सुबह से ही दारू बिकना शुरू हो जाता है और नशेड़ी दारू पीकर के नशे में धुत होकर राहगीरों के साथ बदतमीजी करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा कार्य पुलिस की मिली भगत से हो रहा है जो सबसे बड़ी समस्या का सबब है। मुगलसराय रोड पर नशेड़ियों के चलते महिलाओं का आना-जाना दुबर हो गया है एवं आए दिन मुश्किलें बढ़ती जा रहे हैं स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन के आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए देसी शराब की दुकान पर इस अनैतिक कार्य के लिए पाबंदी की मांग की है।

यदि समय से इस समस्या पर अंकुश नहीं लगाया गया तो स्थानीय महिला पुरुष बड़े आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।हल्की संबंध में आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जानकारी के बाद तत्काल इस मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद दूसरी दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी जहां-जहां समय से पहले दुकान खोलकर उबर रेटिंग के माध्यम से शराब बेचने की शिकायत मिल रही है वहां पर जांच के बाद कार्रवाई कीजाएगी।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story