TRENDING TAGS :
Chandauli News: लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार, चकरघट्टा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Chandauli News; चंदौली के चकरघट्टा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी जयमूरत वियार को लक्ष्मणपुर गांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।
Chandauli News
Chandauli News: जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरघट्टा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।
लक्ष्मणपुर गांव से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन और चकरघट्टा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार वारंटियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 अगस्त को लक्ष्मणपुर गांव में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अदालत से वारंट जारी होने के बावजूद फरार चल रहे आरोपी जयमूरत वियार को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
जानिए क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी जयमूरत वियार पुत्र शंकर, निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर (थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली) का रहने वाला है। उसके खिलाफ चकिया के न्यायिक मजिस्ट्रेट (JM) न्यायालय से मुकदमा संख्या 1056/16 से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वह लंबे समय से अदालत में पेश न होकर पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में चकरघट्टा थाने की मुस्तैद पुलिस टीम में थानाध्यक्ष: महेश कुमार सिंह,कांस्टेबल: अजय तिवारी,कांस्टेबल: राहुल मौर्या,महिला कांस्टेबल: प्रमिला यादव की मुख्य भूमिका रही है।


