Chandauli News : चंदौली में भारत बंद का असर नहीं, मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से खुले रहे

Chandauli News : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध के बावजूद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ने जनहित में दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया।

Ashvini Mishra
Published on: 20 May 2026 10:45 AM IST
Chandauli News : चंदौली में भारत बंद का असर नहीं, मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से खुले रहे
X

Chandauli News

Chandauli News : चंदौली जनपद में 20 मई को दवा की दुकानें बंद नहीं होंगी। जहां एक ओर ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है, वहीं चंदौली के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश ने इस बंद से दूरी बनाते हुए जनहित को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। केमिस्ट एवं डिजिट फेगरेशन के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुविधा और आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए जिले की सभी मेडिकल की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी।

फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे व्यापारियों के सामने संकट जरूर खड़ा हो रहा है और इससे दवा कारोबार प्रभावित हो रहा है, लेकिन इसका विरोध मरीजों को परेशान करके नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दवा की दुकानें आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आती हैं और इनका बंद होना सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी से जुड़ा मामला है। ऐसे में चंदौली में मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला उचित नहीं माना गया।

पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ अपनी मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए सैद्धांतिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करेगा। इसके लिए ज्ञापन, बैठक और अन्य शांतिपूर्ण माध्यमों का सहारा लिया जाएगा, ताकि व्यापारियों की आवाज भी सरकार तक पहुंचे और आम जनता को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फेडरेशन ने कहा कि कई मरीज नियमित दवाओं पर निर्भर रहते हैं। हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्रतिदिन दवाओं की आवश्यकता पड़ती है। यदि मेडिकल स्टोर बंद कर दिए जाएं तो मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए चंदौली में दवा दुकानों को बंद से मुक्त रखा गया है।

फेडरेशन के इस फैसले से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि मेडिकल सेवाएं बाधित न होने से मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सकेगा।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story