Chandauli News : चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज का हुआ तबादला, लखनऊ में बने लोकायुक्त कार्यालय में सीओ

Chandauli News : चकिया सीओ रघुराज का लखनऊ लोकायुक्त कार्यालय में तबादला, पांच वर्षों की सेवा के दौरान बनाई अलग पहचान।

Ashvini Mishra
Published on: 4 Jun 2026 3:46 PM IST
Chandauli News : चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज का हुआ तबादला, लखनऊ में बने लोकायुक्त कार्यालय में सीओ
X

Chandauli News : चंदौली जिले के चकिया सर्किल में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) रघुराज का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब लखनऊ स्थित लोकायुक्त कार्यालय में बतौर सीओ नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रघुराज ने चंदौली में लगभग पांच वर्षों तक विभिन्न सर्किल और महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

रघुराज वर्ष 2021 में 5 नवंबर को अंडर ट्रेनिंग अधिकारी के रूप में चंदौली जनपद में तैनात हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग नौगढ़ सर्किल में हुई थी, जहां उन्होंने पुलिस और वनवासियों के बीच ईमानदारी से कार्य किया।इसके बाद, उन्हें कुछ समय के लिए सीओ पुलिस लाइन और सीओ ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने विभागीय कार्यों को बेहतर बनाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए भी काम किया।बाद में, रघुराज को लगभग 15 महीने तक चकिया सर्किल का सीओ बनाया गया। इसके उपरांत, उन्होंने 19 महीने तक सकलडीहा सीओ का पद संभाला। वर्तमान में, वह पिछले दस महीनों से दोबारा चकिया सीओ के पद पर तैनात थे।

सीओ रघुराज ने बताया कि चकिया क्षेत्र के जंगलों में सक्रिय अवैध खनन करने वाले गिरोहों पर उन्होंने प्रभावी ढंग से लगाम लगाई। उनके प्रयासों से इन गिरोहों की कमर टूट गई है और अब अधिकांश सदस्य या तो जेल में हैं या फरार चल रहे हैं।चंदौली में अपनी तैनाती के दौरान रघुराज की कार्यशैली ने लोगों को काफी प्रभावित किया। उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि पुलिसिंग के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्हें चंदौली में बहुत कुछ सीखने को मिला।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story