Chandauli: छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे सैकड़ों छात्र,दतिया उपचुनाव की जीत पर मना जश्न

Chandauli News: चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में 8 अगस्त को इलाहाबाद में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

Ashvini Mishra
Published on: 3 Aug 2026 7:57 PM IST
Chandauli: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे सैकड़ों छात्र,दतिया उपचुनाव की जीत पर मना जश्न
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उप चुनाव के परिणाम की घोषणा में कांग्रेस प्रत्याशी के विजय की सूचना के बाद कांग्रेसियों ने जश्न मनाए हुए मिठाई खिलाकर भाजपा सरकार की उल्टी गिनती चालू होने की बात कही।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि 8 अगस्त को इलाहाबाद में आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने की सूचना के बाद चंदौली से बड़ी संख्या में छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले से सैकड़ों छात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनके समय पर पहुंचने की तैयारी की जा रही है।बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अरुण द्विवेदी ने कहा कि उपचुनाव में सत्ता पक्ष द्वारा सरकारी संसाधनों और धनबल का व्यापक उपयोग किया गया, लेकिन जनता ने कांग्रेस सहित विपक्ष के पक्ष में अपना समर्थन देकर लोकतंत्र में विश्वास जताया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के खिलाफ देशभर में जनाक्रोश बढ़ रहा है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है तथा आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 8 अगस्त के कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर मधु राय, तौफीक खान, रामानंद सिंह यादव, दयाराम पटेल, राममूरत गुप्ता, मुनीर खान, गुलाब राम, हम्मीर शाह, परमहंस सिंह, बदरुद्दुजा, मुकेश नंदन अंसारी, अमरदेव राम, रामऔतार यादव, मदन लाल, राकेश पाठक, राकेश सिंह, नियाज अहमद, चंद्रशेखर तिवारी, श्रीकांत पाठक, असगर अली, पंकज तिवारी, पवन पासवान, विजय कुमार, गोविंद यादव, संतोष चौबे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी तथा संचालन गंगा प्रसाद ने किया।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story