Chandauli News: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली के धानापुर में पीएम मोदी और सीएम योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियो की जांच शुरू की।

Ashvini Mishra
Published on: 21 Oct 2026 11:16 AM IST (Updated on: 21 Oct 2026 3:04 PM IST)
Chandauli News: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज
X

Chandauli News: चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रभात सिंह निवासी ग्राम निदिलपुर, पोस्ट धरांव, जनपद चंदौली की तहरीर के आधार पर की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

धानापुर प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि स्वतंत्र प्रकाश दूबे पुत्र राम औतार दूबे निवासी ग्राम पुरवा, थाना धानापुर ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो प्रसारित किए। तहरीर के मुताबिक, इनमें से एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा वर्ष 2002 के गोधरा ट्रेन कांड को लेकर प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास किया गया। तहरीर में गोधरा ट्रेन अग्निकांड से संबंधित न्यायिक कार्यवाही का भी उल्लेख किया गया है। न्यायालय के रिकॉर्ड के अनुसार, 27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से 59 लोगों की मौत हुई थी।

तहरीर में आगे आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने एक अन्य वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की और प्रदेश के कई जिलों में गांजा कारोबार को संरक्षण देने संबंधी आरोप लगाए। शिकायतकर्ता ने इसे मुख्यमंत्री की छवि प्रभावित करने वाला कृत्य बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कराने और आरोपों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो, उसके स्रोत तथा उसमें की गई कथित टिप्पणियों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story