Chandauli News: ₹50 लाख से बड़े विकास कार्यों की समीक्षा, DM ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

Chandauli News: चंदौली में ₹50 लाख से अधिक की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Sunil Kumar
Published on: 1 Jun 2026 7:09 PM IST
Chandauli News: ₹50 लाख से बड़े विकास कार्यों की समीक्षा, DM ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ₹50 लाख से अधिक की लागत वाली निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि और त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे सड़क, बिजली, पेयजल और सरकारी भवनों के निर्माण कार्य को तय समय में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

लापरवाही पर भड़के डीएम, अधिशासी अभियंता को नोटिस

बैठक के दौरान विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाली संस्थाओं पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। सिंचाई विभाग के प्रोजेक्ट कार्यों में लापरवाही मिलने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता (चंद्र प्रभा) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, क्षय रुजालय भवन और काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर भी संबंधित संस्थाओं को सख्त हिदायत दी गई।प्रमुख परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का आदेश

पीडब्लूडी और सेतु निगम: पीडब्लूडी निर्माण खंड को अपने कार्यों में तेजी लाने और उ०प्र० राज्य सेतु निगम को ऊपरगामी सेतुओं (ओवरब्रिज) का काम तय मानक के अनुसार समय पर पूरा करने को कहा गया।

नर्सिंग कॉलेज और स्टेडियम: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण की प्रगति बढ़ाने और स्पोर्ट्स स्टेडियम के ई-निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय: धानापुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए इसे गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने को कहा गया।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और रफ्तार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि यदि काम में कोई समस्या आ रही है, तो तुरंत सूचित करें ताकि उसका समाधान किया जा सके। साथ ही, सभी विभागों को निर्धारित समय के भीतर प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story