Chandauli News: पुलिया निर्माण में देरी पर DM सख्त, एक हफ्ते में काम पूरा करने का निर्देश

Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र में नहर पर बन रही पुलिया के निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नाराजगी जताई।

Sunil Kumar
Published on: 27 May 2026 4:39 PM IST
Chandauli News: पुलिया निर्माण में देरी पर DM सख्त, एक हफ्ते में काम पूरा करने का निर्देश
X

Chandauli News

Chandauli News: जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मुगलसराय के गोधन-नई बस्ती के पास नहर पर बन रही पुलिया का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर पुलिया का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता के लिए रास्ता खोला जा सके और किसानों के लिए नहर में पानी छोड़ा जा सके।

मौके पर परखी काम की गुणवत्ता

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बाईपास रोड पर बन रही इस पुलिया के तकनीकी मानकों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि काम में तेजी लाने के चक्कर में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य पूरी मजबूती और तय मानकों के अनुसार ही किया जाए।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा हो जाना चाहिए। कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर रहकर काम की निगरानी करने को कहा।इस पुलिया के न बनने से स्थानीय लोगों और किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से आम जनता को तो राहत मिलेगी ही, साथ ही नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों को सिंचाई में भी बड़ी सुविधा होगी।

सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश

आम लोगों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को एक और जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर तत्काल उचित बैरिकेडिंग की जाए और चारों तरफ चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि रात या दिन के समय कोई दुर्घटना न होने पाए।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story