Chandauli: विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में 26 वे दिन भी जारी, किसान नेताओं की नजरबंदी का पांचवां दिन

Chandauli News: चंदौली में विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 26वें दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं की नजरबंदी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और वार्ता की मांग की।

Ashvini Mishra
Published on: 7 Aug 2026 8:19 PM IST
Chandauli: विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में 26 वे दिन भी जारी, किसान नेताओं की नजरबंदी का पांचवां दिन
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले में विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बिछिया धरना स्थल पर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रहा। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सतीश सिंह चौहान की नजरबंदी का पांचवां दिन रहा। उनके आवास पर पुलिस की निगरानी लगातार बनी हुई है।किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि किसान नेताओं को आंदोलन से दूर रखने के लिए पुलिस द्वारा नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहाबगंज थाना प्रभारी की ओर से बताया गया है कि सतीश सिंह चौहान अगले आदेश तक नजरबंद रहेंगे। किसान नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए शासन-प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई।

मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन से जुड़े नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भय का माहौल बनाकर किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर वार्ता कर समाधान निकालने के बजाय इस तरह की कार्रवाई से समस्या समाप्त नहीं होगी।उन्होंने कहा कि जिले के किसान अपनी खेती और जमीन बचाने की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे। किसानों का कहना है कि यह संघर्ष केवल जमीन का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों और खेती बचाने का सवाल है। आंदोलनकारी किसानों ने दोहराया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देना चाहते।

किसान नेताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की कि नजरबंद किए गए किसान नेताओं को तत्काल मुक्त किया जाए और किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर विंध्य एक्सप्रेसवे से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाला जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।धरना स्थल पर पूर्व सैनिक अशोक सिंह, बाबूलाल एडवोकेट, विद्याशंकर सिंह, प्रभाकर मौर्या, राम सिंह किंगमेकर, राम नारायण नेवादा, बिजेंद्र यादव, अदसण, कन्हैया मौर्या, प्रभु नारायण यादव, श्याम लाल भतीजा, विजय कुमार, ईश्वरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में उनका अनिश्चितकालीन धरना आगे भी जारी रहेगा।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story