Chandauli News: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, सैकड़ों परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Chandauli News: चंदौली में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने बाढ़ प्रभावित चनहटा और चुरमूली गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और सैकड़ों लोगों को राहत सामग्री बांटी।

Ashvini Mishra
Published on: 10 Sept 2026 6:04 PM IST
Chandauli News: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, सैकड़ों परिवारों को बांटी राहत सामग्री
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं और उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने गुरुवार को क्षेत्र के चनहटा और चुरमूली गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और सैकड़ों पीड़ितों के बीच राहत सामग्री किट का वितरण किया।

विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बाढ़ से हुए नुकसान और उनकी मौजूदा समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, ग्राम प्रधान पवन सिंह, बसंतु निषाद, चंद्रशेखर निषाद, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

विधायक रमेश जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ के कारण जिन ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त या पूरी तरह गिर गए हैं, उनकी सूची प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराई जाए। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आपदा की इस घड़ी में उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर न होना पड़े।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों और अन्य संपत्तियों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंचकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story