TRENDING TAGS :
Chandauli News: पूर्व विधायक ने MLC प्रत्याशी का स्वागत, कहा- चुनावी तैयारियां जीत का आधार
Chandauli News: चंदौली में पूर्व विधायक ने एमएलसी प्रत्याशी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज की संगठनात्मक तैयारियां ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आधार बनेंगी।
Chandauli News(Photo-Social Media)
Chandauli News: एमएलसी चुनाव के लेकर समाजवादी पार्टी बूथों को मजबूत बनाने के काम मे जुटी है। इसी क्रम में सपा एमएलसी स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने रविवार को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग बैठक की। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने एमएलसी चुनाव को विधानसभा चुनाव 2027 की जीत से जोड़ा। कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर की गई तैयारियां विधानसभा चुनावों में जीत का आधार बनेगी। लिहाजा हम सभी को मिलकर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी होगी।
उन्होंने कहा कि आज जिस तरह के हालात देश में है, वह चिंताजनक है।
लोकतंत्र का दमन कर तानाशाही को जनता के ऊपर थोपा जा रहा है। अंग्रेजों से लड़कर वीर क्रांतिकारियों ने देश को आजाद कराया था, लेकिन आज उस आजादी को कुचला जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए पूरे देश को पुलिस स्टेट बनने पर तुली है। कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटकर देशद्रोह जैसा अपराध किया है। ऐसे में उन्हें नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए, लेकिन इसके इतर उन्हें हटाने के लिए आंदोलन करने वाले युवाओं पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में आपातकाल जैसे हालात पैदा किये न रहे हैं। लोगों को आने जाने नहीं दिया जा रहा है।सड़कें और इंटरनेट को बंद कर दिया गया।
युवाओं के देखते ही पुलिस पकड़ कर हिरासत में ले ले रही है। पूरी की पूरी भाजपा सरकार युवाओं से डरी हुई है। एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव पढ़े लिखे लोगों और युवाओं का है। हम सभी को जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा। लोगों भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुके हैं। हम सभी को बूथ स्तर में जनसंपर्क करके जागरूक करने की जरूरत है। कहा कि एमएलसी चुनाव परिवर्तन की शुरुआत है। विधानसभा में सत्ता परिवर्तन करके इसे अंजाम तक पंहुचाना होगा। लेकिन तब तब एक एक कार्यकर्ता को बूथ पर डंटे रहना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित ना रहने पाए। लोकतंत्र के महापर्व में एक एक मतदाता की भागीदारी को सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।


