Chandauli Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया; प्रशासन ने बनाई 40 बाढ़ चौकियां

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने गंगा और कर्मनाशा नदी से निपटने के लिए 40 बाढ़ चौकियां बनाकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

Ashvini Mishra
Published on: 17 Aug 2026 2:49 PM IST
Chandauli Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया; प्रशासन ने बनाई 40 बाढ़ चौकियां
X

Chandauli News: चंदौली जनपद में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।गंगा के तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगी मुसीबत चंदौली जनपद के गंगा के तटवर्ती इलाकों में गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खतरा मडराने लगा है। गंगा के बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है ।जनपद में गंगा और कर्मनाशा नदियों के बाढ़ से निपटने के लिए कुल 40 बाढ़ चौकियां बनाई गई है, जिसके माध्यम से पीड़ित लोगों की मदद की जाती है और उन्हें आश्रय उन्हें और उनके पशुओं को आश्रय तथा भोजन पानी सारी व्यवस्थाएं की जाती है। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर 67.5 है खतरे के निशान से लगभग 5:30 मी अभी नीचे गंगा बह रही है लेकिन खतरे की आहट हो गई है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन लगातार समीक्षा बैठक कर रहा है और मातहतो को मुस्तैद रहने का निर्देश भी दे दिया है।

सबसे ज्यादा सकलडीहा तहसील के गंगा तटवर्ती इलाके बाढ़ से प्रभावित होते हैं वही मुगलसराय तहसील का भी गंगा तटवर्ती इलाका है जबकि सदर तहसील में कर्मनाशा और गड़ई नदी बाढ़ की तबाही मचाती है।हालांकि जिला अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसके लिए सभी लोगों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है।पीड़ितों को भोजन पानी व सामग्री देने वाली टेंडर आदि व्यवस्था भी पूर्ण कर ली गई है।

लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर की निगरानी की जा रही है।जबकि बाढ़ की तैयारी के संबंध में चंदौली के सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस की चौकियां संभाले नहीं संभल रही है तो बाढ़ चौकियां क्या काम करेंगी।बस काग़ज़ पूर्ति होती है बाढ़ में लोग स्वयं अपने बचाव व्यवस्थाओं में जीवन ज्ञापन गुर्जर करते हैं।जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं केवल कागज तका ही सीमित रहती है ।हालांकि अब देखना है कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन कितना कारगर साबित होता है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story