Chandauli : कुश्ती दंगल को नई पहचान देने वाले तीन बार के अध्यक्ष,नीरज अग्रहरि को बनाया गया संरक्षक

Chandauli News: चंदौली के कमालपुर विराट कुश्ती दंगल में तीन बार अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार नीरज अग्रहरि को संरक्षक बनाया गया। उनके अनुभव से आयोजन को नई दिशा मिलेगी।

Ashvini Mishra
Published on: 18 Oct 2026 7:14 PM IST
Chandauli : कुश्ती दंगल को नई पहचान देने वाले तीन बार के अध्यक्ष,नीरज अग्रहरि को बनाया गया संरक्षक
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के कमालपुर क्षेत्र की पहचान बन चुके विराट कुश्ती दंगल कमालपुर के आयोजन में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। दंगल को सफल बनाने में लंबे समय से सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार नीरज अग्रहरि पत्रकार को लगातार तीन बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बाद इस बार संरक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नई जिम्मेदारी को उनके लंबे अनुभव, सक्रिय भूमिका और दंगल के प्रति योगदान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

नीरज अग्रहरि ने अध्यक्ष के रूप में लगातार तीन बार दंगल की कमान संभालते हुए आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में दंगल को व्यवस्थित और भव्य बनाने के साथ ही कुश्ती की पुरानी परंपरा को मजबूत करने के प्रयास किए गए। पहलवानों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और दर्शकों के लिए बेहतर आयोजन की दिशा में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई।

तीन बार अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाने के बाद अब संरक्षक की भूमिका में नीरज अग्रहरि का अनुभव आयोजन समिति के लिए सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। संरक्षक के रूप में वह आयोजन समिति को मार्गदर्शन देने के साथ ही दंगल को और भव्य स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।विराट कुश्ती दंगल कमालपुर केवल खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की परंपरा, ग्रामीण संस्कृति और पहलवानी की विरासत से जुड़ा आयोजन है। दंगल में आसपास के जिलों सहित दूर-दराज से पहलवान पहुंचकर अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन करते हैं। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचते हैं।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story