TRENDING TAGS :
Chandauli News: घर में सेंधमारी, आभूषण और 20 हजार नकदी चोरी से मचा हड़कंप
Chandauli News: चंदौली के केशवपुर गांव में चोरों ने घर में सेंध लगाकर सोने के आभूषण, सामान और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए, पुलिस जांच में जुटी।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब रविवार की सुबह परिजन घर में सामान बिखरा हुआ देखकर सन्न हो गए।शनिवार देर रात चोरों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर को निशाना बनाया। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे, इसी दौरान चोरों ने पक्के मकान के दो अलग-अलग कमरों में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान और नकदी पार कर दिए,सुबह कमरों का सामान बिखरा देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के केशव पुर गांव के रिटायर रेल कर्मी के पक्के मकान में पीछे से सेंध लगाकर दो कमरों में चोरों ने अलमारी बक्से तोड़कर लाखों रुपए के जेवर सामान चोरी कर लिएचोरों ने लोहे की अलमारी को तोड़ते हुए खंगालकर सोने के दो झुमके, एक सोने की बाली, पीतल के कई बर्तन और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने पुलिस को सूचना दी।सेवानिवृत्त रेलकर्मी शिवकुमार का परिवार रात में मकान की छत पर सो रहा था। देर रात परिवार के सदस्य छत से उतरकर मकान के दूसरे कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान चोरों ने दो कमरों में सेंध लगा दी और अलमारी समेत पूरा सामान खंगाल डाला।
सुबह कमरे खोलने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला तो परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।परिजनों के अनुसार, चोर चोरी करने के बाद कुछ सामान गांव के पास तालाब के किनारे फेंक दिए थे। बाद में यह सामान बरामद कर लिया गया। हालांकि, सोने के आभूषण और नकदी समेत अन्य सामान चोरी होने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है।पीड़ित परिवार की सदस्य श्वेता ने बताया कि चोरी की घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर चोरों का पता लगाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष बीके पांडे ने बताया कि ईंट की कच्ची जोड़ाई की दीवार थी इसमें सेंध मार कर चोरों ने आभूषण व 20 हजार नगदी चोरी कर लिए है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है जिससे की चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।


