Chandauli News: चंदौली में किसान कांग्रेस की पहली बैठक, गांव-गांव किसान चौपाल लगाने का संकल्प

Chandauli News: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम अधार जोसेफ की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला पदभार, खाद-बीज व धान खरीद के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान।

Ashvini Mishra
Published on: 28 Nov 2026 8:35 PM IST
Chandauli News: चंदौली में किसान कांग्रेस की पहली बैठक, गांव-गांव किसान चौपाल लगाने का संकल्प
X

Chandauli News: चंदौली जिला किसान कांग्रेस कमेटी चंदौली की प्रथम बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह शनिवार को जिला कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी भवन में जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम अधार जोसेफ रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. राम अधार जोसेफ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में पद मिलना सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। किसान कांग्रेस की पहचान भाषणों से नहीं, बल्कि किसानों के सुख-दुख में साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने से बनेगी। उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली का किसान आज भी खाद, बीज, सिंचाई, बिजली, धान खरीद, उचित मूल्य और छुट्टा पशुओं जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। नौगढ़ समेत पहाड़ी एवं वनवर्ती क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं को भी प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

उन्होंने पदाधिकारियों से गांव, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा प्रत्येक ब्लॉक में किसान चौपाल आयोजित कर समस्याओं का लिखित विवरण तैयार करने का आह्वान किया। जरूरत पड़ने पर किसानों के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों की परेशानी, खाद-बीज की उपलब्धता, नहरों में पानी, बिजली आपूर्ति, फसल बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होगी। किसान कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी आपसी समन्वय से इन मुद्दों को उठाएंगी।दिल्ली प्रभारी शशिनाथ उपाध्याय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने भी संगठन को सक्रिय बनाने और गांव-गांव तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित बैठक, मासिक समीक्षा और किसान चौपाल के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा, जिला प्रभारी नृपेंद्र पटेल, सेवादल पूर्वी अध्यक्ष सतीश बिंद समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने किया। समारोह में सैकड़ों किसान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story