Chandauli News: लाइब्रेरी की आड़ में शेयर मार्केट ठगी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया। 12 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, लैपटॉप और सिम समेत कई दस्तावेज बरामद।

Ashvini Mishra
Published on: 25 Aug 2026 4:08 PM IST
Chandauli News: लाइब्रेरी की आड़ में शेयर मार्केट ठगी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद की बलुआ थाना पुलिस और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए फर्जी इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुख्य संचालक आनंद मौर्य समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 42 सिम कार्ड, एक हार्ड डिस्क, हस्तलिखित डायरी और दो रजिस्टर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम सराय रसूलपुर में “Readers Community Club” नाम से लाइब्रेरी की आड़ में शेयर मार्केट निवेश का फर्जी कारोबार संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल ने छापा मारकर कई युवकों को मोबाइल व लैपटॉप के जरिए संदिग्ध गतिविधियां करते पकड़ा।जांच में बरामद डायरी और रजिस्टर में करीब 250 ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर और ट्रेडिंग संबंधी विवरण दर्ज मिले। पुलिस ने इनमें दर्ज कुछ नंबरों पर संपर्क किया, जिसमें तीन पीड़ितों ने शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर लगभग 19.50 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि की।पूछताछ में मुख्य आरोपी आनंद मौर्य ने बताया कि उसकी टीम देशभर के लोगों को फोन कर खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताती थी।

पहले अधिक लाभ का भरोसा दिलाकर ग्राहकों का विश्वास जीता जाता, फिर उनके डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की जानकारी लेकर खातों को हैंडल किया जाता था।ट्रेडिंग में नुकसान होने पर पूरा घाटा ग्राहक को उठाना पड़ता था, जबकि आरोपी मोबाइल बंद कर संपर्क खत्म कर देते थे।पुलिस ने मौके से 24 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 42 सक्रिय सिम, 250 जीबी सीगेट हार्ड डिस्क तथा निवेश से जुड़ी डायरी और रजिस्टर जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश बलुआ और धानापुर क्षेत्र के निवासी हैं।इस मामले में थाना बलुआ पर मु.अ.सं. 254/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब एनसीआरबी पोर्टल और डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच के माध्यम से अन्य पीड़ितों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story