जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग सक्रिय, शादी के नाम पर 2.75 लाख की ठगी; एसपी ने दिए FIR के आदेश

Chandauli News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में शादी कराने के नाम पर हरियाणा निवासी युवक से 2.75 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।

Ashvini Mishra
Published on: 25 Aug 2026 4:34 PM IST
जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग सक्रिय, शादी के नाम पर 2.75 लाख की ठगी; एसपी ने दिए FIR के आदेश
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मटियारा गांव में शादी का झांसा देकर 2.75 लाख रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा के जींद निवासी रामनिवास ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से न्याय की गुहार लगाते हुए गांव के कुछ लोगों पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाया है। जिले में अभी लुटेरी गैंग सक्रिस है।जिसका जगत जगत नमूना है।

पीड़ित रामनिवास के अनुसार, उसकी शादी कराने का भरोसा दिलाकर उसे चंदौली बुलाया गया। यहां एक युवती दिखाई गई और शादी की तैयारियों के नाम पर उससे खरीदारी कराई गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 2.75 लाख रुपये ले लिए।रामनिवास का दावा है कि एक घर में ही मांग में सिंदूर की रस्म भी कराई गई, जिससे उसे विश्वास हो गया कि विवाह संपन्न हो रहा है। इसके बाद उसे विवाह अनुबंध पत्र बनवाने के बहाने सकलडीहा तहसील ले जाया गया। आरोप है कि अनुबंध पत्र अपने पास रखने के बाद रास्ते में उसे गाड़ी से उतार दिया गया और सभी लोग फरार हो गए।पीड़ित ने भी आरोप लगाया कि जब उसने बलुआ थाना पहुंचकर शिकायत की तो तत्कालीन थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह द्वारा पीड़ित को गाली देकर थाने से भगा देने का भी आरोप लगाया गया।

पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही बरती और उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। जब मंगवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर फरियाद करने के बाद उसे एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन मिला है।फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कथित शादी के नाम पर ठगी करने वाले पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया संबंधित मामले में बलुआ थाने में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया गया है और तीन गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story