Chandauli News: मोबाइल खरीद-बिक्री के विवाद में दुकानदार पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में मोबाइल खरीद-बिक्री के विवाद में दुकानदार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

Ashvini Mishra
Published on: 7 Aug 2026 10:31 PM IST
Chandauli News: मोबाइल खरीद-बिक्री के विवाद में दुकानदार पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाई में मोबाइल की खरीद-बिक्री को लेकर हुए विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। मझगाई के समीप एक दुकानदार पर कथित रूप से फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया गया। गोली दुकानदार देवन के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित दुकानदार देवन ने आरोप लगाया कि भरतुआ गांव निवासी विकास और उसके एक साथी ने उस पर और उसके साथी शिवम पर हमला किया। पीड़ित के अनुसार मोबाइल खरीद-बिक्री के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि बकाया पैसे को लेकर आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके थे। शुक्रवार को इसी विवाद में रस्ते में रोक कर असलहे के बल पर पिटाई की गई ।बचाव करने के दौरान जान से मारने के लिए आरोपियों ने फायरिंग कर दी।पीड़ित का कहना है कि गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही नौगढ़ थाना पुलिस और सीओ देवेंद्र कर मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस घटना के पीछे की वजह, लेनदेन के विवाद और फायरिंग में प्रयुक्त हथियार की भी जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।क्षेत्राधिकारी नौगढ़ ने बताया कि घायल के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story