Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 35 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर मौत के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

Ashvini Mishra
Published on: 11 Aug 2026 8:39 PM IST
Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
X

Chandauli Truck Accident

Chandauli News: चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जीवनाथपुर बिजली उपकेंद्र के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार, शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी पुष्पेश मौर्य बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह जीवनाथपुर बिजली उपकेंद्र के समीप पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुष्पेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

हादसे की खबर जैसे ही पुष्पेश के परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना की जानकारी मिलने के बाद शोक का माहौल है। लोगों ने हादसे पर दुख जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि हादसे के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे के चलते कुछ समय तक घटनास्थल पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए आवागमन सुचारु कराया।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story