Chandauli: सुभासपा महासचिव ने सपा पर लगाया हत्या करने का आरोप,श्रीपाल ने दी थी विशेष इलाज की चेतावनी

Chandauli News: चंदौली में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन पर अब तक 13 बार हमला हो चुका है और सकलडीहा विधानसभा में पार्टी चुनावी तैयारी तेज कर रही है।

Ashvini Mishra
Published on: 18 Aug 2026 9:58 PM IST
Chandauli: सुभासपा महासचिव ने सपा पर लगाया हत्या करने का आरोप,श्रीपाल ने दी थी विशेष इलाज की चेतावनी
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के विधानसभा के मुख्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर पहुंचकर विधानसभा के तैयारी की समीक्षा बैठक किया।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सकलडीहा विधानसभा से अपने प्रत्याशी को लड़ने की तैयारी में जूटी है।

वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव द्वारा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की लोकप्रियता से घबराकर मेरे पिता ओमप्रकाश राजभर और मेरा विशेष इलाज कराने की चेतावनी दी थी, ऐसा लगता है कि उसी का परिणाम है कि मेरे ऊपर 13 बार हमला हो चुका और जो पुलिस की जांच में मेरे ऊपर हमला करने वाला आईएसआई का अपराधी बताया जा रहा है, जो मेरा महीनों से रेकी कर रहा है राजनीति में राजनीतिक बातें होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसको दुश्मनी में बदला जाए,अगर लोग ऐसा चाहते हैं तो मैं भी डरने वाला नहीं हूं मेरे पास भी सुहेलदेव राष्ट्रीय सेवा तैयार है जिसे जन्मजात अपराधी बताया जाता है।मैं भी अपनी सुरक्षा में तैयार हूं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने पूरे प्रदेश में 83 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही और कहा कि 38 विधानसभा में समीक्षा बैठक हो चुकी है 39 वा सकलडीहा विधानसभा है, जिसकी समीक्षा बैठक की जा रही है और प्रयास रहेगा की विधानसभा से जो अभी तक करारी हार होती रही है उसे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी करती जीत में बदलेगा।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story