चंदौली के पीएसी जवान रोहित कन्नौजिया बने देवदूत, गंगा में डूबते दो युवकों की बचाई जान

Chandauli News: वाराणसी के केदार घाट पर गंगा में डूब रहे बरेली के दो युवकों को चंदौली के पीएसी जवान रोहित कन्नौजिया ने जान पर खेलकर बचाया, क्षेत्र में सराहना।

Ashvini Mishra
Published on: 15 Oct 2026 11:07 AM IST
चंदौली के पीएसी जवान रोहित कन्नौजिया बने देवदूत, गंगा में डूबते दो युवकों की बचाई जान
X

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के निवासी रोहित कन्नौजिया मानवता की सेवा की मिशाल प्रस्तुत की है।ताजपुर निवासी निवासी रामनगर पीएसी में तैनात रोहित कन्नौजिया ने वाराणसी के केदार घाट पर गंगा नदी में डूब रहे दो युवकों की जान बचाकर साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के करगेना निवासी अंशुल गुप्ता (29 वर्ष) और ओम शर्मा (30 वर्ष) गंगा नदी में डूबने लगे। संकट की इस घड़ी में आरक्षी रोहित कन्नौजिया ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दोनों युवकों को बचाने के लिए तत्परता दिखाई। इस दौरान आरक्षी अरशद खान ने भी रोहित का सहयोग किया। दोनों के प्रयासों से डूब रहे युवकों की जान बचाई जा सकी।

साहस और मानवता की पेश की मिसाल

गंगा नदी में डूबते लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना असाधारण साहस और सेवा भावना का परिचायक है। रोहित कन्नौजिया ने यह साबित कर दिया कि सच्ची बहादुरी केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे लोगों की सहायता के लिए आगे आने में भी है।रोहित के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जा रही है। उनका साहस समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे कार्य पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करते हैं और आम लोगों के मन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करते हैं।

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

आज के दौर में जब मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की चर्चा होती है, तब रोहित कन्नौजिया जैसे साहसी लोग अपने कार्यों से समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद की जान बचाना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story