Chandauli News: लापरवाही से महिला की मौत पर निजी अस्पताल पर बड़ी कार्यवाही,मचा हड़कंप

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर क्षेत्र में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने अवंतिका हॉस्पिटल को अस्थायी रूप से सीज कर दिया। जांच में बेसमेंट में अस्पताल संचालन, ऑपरेशन थिएटर समेत कई अनियमितताएं मिलीं।

Ashvini Mishra
Published on: 14 Aug 2026 8:23 PM IST
Chandauli News: लापरवाही से महिला की मौत पर निजी अस्पताल पर बड़ी कार्यवाही,मचा हड़कंप
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के समीप अवंतिका हॉस्पिटल में बीती रात ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए हॉस्पिटल को सीज कर दिया,हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान भरी अनियमितता पाई गई। जिसके बातचीत करने के कार्यवाही की गई।

बताया जा रहा है कि हर्निया के ऑपरेशन के बाद भभुआ बिहार निवासीनी महिला सरस्वती देवी की मौत हो गई ,जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।जबकि अस्पताल ने हार्ट अटैक से मौत बताकर पल्ला झाड़ना चाह रहा था। लेकिन परिजनों के शिकायत व खबरों का संज्ञान लेने के बाद उपजिलाधिकारी मुगलसराय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग-पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल में की जांच किया तो जांच में मानकों के विपरीत बेसमेंट में अस्पताल का संचालन होता पाया गया।

ऑपरेशन थिएटर की स्थिति भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली,ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की अनुपस्थिति समेत कई अनियमितताएं सामने आईं जिससे एसडीएम राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुई जांच के बाद अस्पताल अस्थायी रूप से सीज कर दिया गया।जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद निजी अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच हुआ है।कार्यवाही के दौरान उपलाधिकारी मुगलसराय राजेश वर्मा,निजी चिकित्सालय प्रभारी व डिप्टी सीएमओ संजय कुमार,स्थानीय चिकित्सा प्रभारी रविकांत तथा अलीनगर थाना अध्यक्ष गगन राज सिंह शामिल रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story