Chandauli News: कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश बढ़ा; 865 दुकानदारों को मिलेगा लाभ

Chandauli News: चंदौली के 865 राशन कोटेदारों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है।

Ashvini Mishra
Published on: 17 Aug 2026 1:28 PM IST
Chandauli News: कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश बढ़ा; 865 दुकानदारों को मिलेगा लाभ
X

 Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं यानी राशन कोटेदारों के हित में लाभांश बढ़ाने और राशन वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की दिशा में नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सोमवार को सैयदराजा स्थित एक निजी कार्यक्रम स्थल पर लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के सभासद और बड़ी संख्या में राशन कोटेदार मौजूद रहे।

सरकार ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। यानी कोटेदारों को अब 35 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त लाभांश मिलेगा। चंदौली जिले के 865 राशन कोटेदारों को इस निर्णय का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता पोर्टेबिलिटी प्रणाली का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही कोटेदारों और कार्डधारकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत, सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि किरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल एवं सभासदों सहित जिले के कोटेदार उपस्थित रहे।

इसके अलावा अन्नपूर्णा भवन के माध्यम से 39 प्रकार के उत्पादों की बिक्री किए जाने की व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। अन्नपूर्णा भवन के संरक्षक बनाए गए कोटेदार इन उत्पादों की बिक्री करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का जिला पूर्ति अधिकारी वासुदेव तिवारी द्वारा बुके एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि से जिले के 865 कोटेदारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story