TRENDING TAGS :
Chandauli News: ट्रैक्टर के आगे कूदने से युवक की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Chandauli News: चंदौली में ट्रैक्टर के आगे कूदने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Chandauli News(Photo-Social Media)
Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली के कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर के समीप चंदौली सैदपुर मार्ग पर मानसिक बीमार व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर के आगे कूदने से दुर्घटना में राम केवल राजभर 42 वर्ष पुत्र चरित्र राजभर की मौत हो गई।घटना के बाद अगर तफरी का माहौल हो गया। तत्काल सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अगली कार्रवाई में जुड़ गई है। आपको बता दे की चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित रविवार को उस समय हड़कंप मच गया,सकलडीहा की तरफ से चंदौली की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर के आगे मानसिक बीमार युवक कूद गया जिससे दुर्घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना इस कदर हुई की ट्रैक्टर चालक भी कुछ नहीं समझ पाया और उसको नहीं बचा पाया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े किसी तरह से उसको बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी,तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर थाना अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद सहित पुलिसकर्मी पहुंचे। मृतक युवक की पहचान राम केवल राजभर 42 वर्ष के रूप में हुई जो सकलडीहा कस्बा का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से बीमार था उसकी दवा भी चल रही थी और इधर-उधर घूमता फिरता रहता था।
घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों में कोहरा मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि एक मानसिक बीमार युवक द्वारा ट्रैक्टर के आगे कूदने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल मौके पर पहुंचा गया तो उसकी पहचान राम केवल राजभर सकलडीहा निवासी मानसिक बीमार के रूप में हुई।परिजनों की सहमति से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रैक्टर की दुर्घटना में सहभागिता न होने के कारण उसे रवाना कर दिया गया था, लेकिन ट्रैक्टर की पहचान की जा रही है।इस संबंध में नियमानुसार जांच कार्यवाही की जा रही है।


