TRENDING TAGS :
Chandauli News: विभाजन की विभीषिका और बलिदान को नहीं भूलेगा भारत,मंत्री की उपस्थिति में निकला जुलूस
Chandauli News: चंदौली में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने सभा आयोजित की। नेताओं ने 1947 के पीड़ितों को याद कर नगर में मौन जुलूस निकाला।
Chandauli News: चंदौली में आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में एक सभा आयोजन किया गया उक्त सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री राकेश बिंद जी एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय स्मृति दिवस है, जो 1947 के भारत विभाजन के दौरान पीड़ितों और लोगों के कष्टों को याद किया जाता है इसे पहली बार 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद मनाया गया था।
विभाजन के दौरान लोगों के संघर्ष और बलिदान को कभी हम नहीं भूलेंगे।
यह दिन विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों को हुई पीड़ा को याद करता है। विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई । इसका उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन, असामंजस्य को दूर करने तथा एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान को बांटने के बाद बहुत पीड़ा आज भी है ।
वहीं मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा की 80 वर्ष बाद भी उन सभी बातों को याद कर आज दिल भर जा रहा है जो नहीं होना था वह हुआ हिंदुस्तान की आबादी हिंदुस्तान की क्षेत्रफल बहुत बड़ा होता है विश्व भी भारत की ताकत को और भी मजबूती के साथ देखता। सभा के बाद नगर में एक मौन जुलूस स्मृति के रूप में निकाला गया ।कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह, महामंत्री सुजीत जयसवाल, महामंत्री जितेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, योगेश सिंह,रीना तिवारी,दिलीप सोनकर, उपाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, मंत्री संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष शिव शंकर पटेल, ओम प्रकाश सिंह,मनोज उपाध्याय, श्रीकांत विश्वकर्मा, पीयूष गुप्ता, अनुज सिंह, राजीव गुप्ता,शशांक पांडे, आशीष रघुवंशी,मुनि लाल
चौहान,सूर्यमुनि तिवारी,विवेक सिंह, सुशील सिंह, राकेश मिश्रा,अवधेश, मंडल के सभी अध्यक्ष गंगा साहनी,संतोष गुप्ता,कुंदन, रीना तिवारी, पुष्पांजलि चौहान,प्रतीक, सतीश चौहान, प्रमोद चौबे, धर्मेंद्र सिंह ,मनोज ,अश्विनी एवं विवेक चंद्र भूषण, चंदेश्वर जायसवाल सहीत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री सुजीत जयसवाल द्वारा किया गया,अध्यक्षता जिला अध्यक्ष काशी नाथ द्वारा किया गया, कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र अग्रहरि भी रहे मौजूद
Chandauli News: विभाजन विभीषिका दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च,निर्दोष आत्माओ की शांति के लिए कीया प्रार्थना
Chandauli News: चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में भाजपा नेता व पूर्व सैनिक कृष्णानंद पांडे के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों ने विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च निकालकर जहां आजादी के 1 दिन पूर्व बंटवारे के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या की गई और देश के अस्मिता और सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया,उसे काला दिवस के रूप में मनाते हुए निर्दोष आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना किया।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शुक्रवार को देर शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता व भूतपूर्व सैनिक कृष्णानंद पांडे के नेतृत्व में देश की सेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिकों के साथ सैकड़ो की संख्या में देश की आजादी के एक दिन पूर्व 14 अगस्त 1947 को भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान से निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या करके भारत विभाजन किया गया उसे काला दिवस के रूप में मनाते हुए निर्दोष दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना किया गया और उस दिन को के कृत्य को याद करते हुए लोगों की आंखें भर गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णा नंद पांडे ने कहा कि भारत की आजादी के एक दिन पूर्व 14 अगस्त 1947 का दिन इतिहास के काले पन्ने में दर्ज हो गया है।
भारत के लोग सहिष्णुता एवं प्रेम का संदेश दे रहे थे वहीं पाकिस्तान से लोगों की नृशंस हत्या कर भेजा जा रहा था। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश का बंटवारा कर धार्मिक उन्माद फैलाकर जो लोग इस तरह का कृत्य किए थे उनको ऊपर वाला कभी माफ नहीं करेगा।उस दिन की विभीषिका को याद कर के रह कांप जाती है।


