Chandauli News: पितृपक्ष मेला: गया जाने वालों के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

Chandauli News: पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रानी कमलापति और जबलपुर से गया के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

Sunil Kumar
Published on: 8 Sept 2026 8:45 PM IST
Chandauli News: पितृपक्ष मेला: गया जाने वालों के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
X

Chandauli News: पितृपक्ष मेला के दौरान गया जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रानी कमलापति (भोपाल) और जबलपुर से गया के बीच चलाई जाएंगी। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए गया आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

रानी कमलापति–गया स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 15:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन होते हुए दोपहर 14:30 बजे गया पहुँचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया से 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 15:30 बजे खुलकर शाम 18:55 बजे DDU रुकते हुए अगले दिन शाम 16:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

जबलपुर–गया स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर 2026 को रात 21:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:10 बजे DDU होकर दोपहर 14:30 बजे गया पहुँचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01702 गया से 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 15:30 बजे रवाना होगी और शाम 18:55 बजे DDU होते हुए अगले दिन सुबह 08:10 बजे जबलपुर पहुँचेगी।

स्टॉपेज और कोच की व्यवस्था

यह विशेष ट्रेनें दोनों दिशाओं में अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी और सिहोरा रोड सहित कई मुख्य स्टेशनों पर रुकेंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 12 स्लीपर और 4 जनरल क्लास के कोच लगाए जाएंगे।

Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story