चंदौली में बुरादे की बोरियों के नीचे छिपी मिली 2 करोड़ की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में बलुआ पुलिस और एसओजी टीम ने ट्रक से करीब 1300 पेटी शराब बरामद की। बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाई गई शराब की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई।

Ashvini Mishra
Published on: 22 Oct 2026 9:54 AM IST
चंदौली में बुरादे की बोरियों के नीचे छिपी मिली 2 करोड़ की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
X

Chandauli News: चंदौली जनपद के बलुआ थाना पुलिस और एसओजी टीम को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बलुआ थाना क्षेत्र स्थित गंगा पुल के पास घेराबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी के दौरान बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर हिमाचल प्रदेश और पंजाब के रहने वाले बताए गए हैं।उमा हिमाचल का तथा वीरेंद्र हरियाणा का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लादकर तस्कर हरियाणा से बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बलुआ पुलिस और एसओजी टीम ने गंगा पुल के पास संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान बताए गए हुलिए और नंबर के ट्रक को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक में ऊपर से बुरादे की बोरियां रखी मिलीं। पुलिस ने जब बोरियों को हटाकर ट्रक की गहनता से जांच की तो उनके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने ट्रक से करीब 1300 पेटियों में अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की मात्रा करीब 1408 लीटर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।

पूछताछ में सामने आया कि शराब को हरियाणा से बिहार ले जाकर खपाने की तैयारी थी। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए शराब की पेटियों को बुरादे की बोरियों के नीचे छिपा रखा था। हालांकि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस की सतर्कता से तस्करों की योजना विफल हो गईपुलिस ने बरामद शराब और ट्रक को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story