TRENDING TAGS :
निजी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,पुलिस कार्यवाही में जुटी
Chandauli News : चंदौली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस जांच में जुटी।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के समिप अवंतिका हॉस्पिटल में बीती रात बीमारी का उपचार करा रही सुर सत्ती देवी 65 वर्षी की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।घटना की जानकारी के बाद तत्काल अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। आपको बता दो कि चंदौली जनपद के अली नगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के समीप अवंतिका हॉस्पिटल में बिहार की निवासीनी सुर सत्ती देवी 65 वर्षीया का उपचार चल रहा था
की इसी दौरान महिला की मौत हो गई।मौत की सूचना के बाद परिजनों ने हंगामा चालू कर दिया। हंगामा की जानकारी के बाद अली नगर थाना अध्यक्ष गगन राज सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला की मौत किन परिस्थिति में हुईं ,इसकी जांच में पुलिस जुट गई।
इस संबंध में अलीनगर थाना अध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।वहीं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी परितोष मिश्रा ने बताया कि संबंध की जानकारी की जा रही है और किन परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है कैसे लापरवाही हुई है ।इसकी जांच कर अस्पताल के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जनपद में बहुतायत मात्रा में डिग्री धारी डॉक्टरों की डिग्री लगाकर हॉस्पिटल खोलकर झोलाछाप डॉक्टर खुद ही उपचार कर रहे हैं, जिसका खामियाजा है कि आए दिन मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ती है। यही नहीं बिहार के मरीजों को दलालों के माध्यम से अस्पताल में कमीशन देकर बुलाया जाता है और इस तरह की आए दिन घटनाएं होती रहती है।


