TRENDING TAGS :
Chandauli News: तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो की मौत, पांच गंभीर
Chandauli News: चंदौली के नौगढ़ में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो की मौत और पांच गंभीर घायल।
Chandauli News
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार, नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पहले मोटरसाइकिल से टकराई और फिर आगे चल रहे ट्रैक्टर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर बैठे दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
मृतकों की पहचान नौगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरिया गांव निवासी दो युवकों के रूप में हुई है। वहीं हादसे में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सोनभद्र जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।इस संबंध में जानकारी देते हुए नौगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतको का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल चंदौली भेज दिया गया है, घायलों का उपचार सोनभद्र में किया जा रहा है, गाड़ी कब्जे में है चालक का भी पता चल गया है।


