Chandauli News: दुकानदार पर फावड़े से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में रुपयों के लेन-देन के विवाद में दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने रणविजय उर्फ विजय को गिरफ्तार किया।

Ashvini Mishra
Published on: 23 Nov 2026 2:40 PM IST
Chandauli  News: दुकानदार पर फावड़े से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सैयदराजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रणविजय उर्फ विजय को बीती रात को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को मनराजपुर निवासी हरिदास यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि गांव में उनकी पान-गुटखा की दुकान है। आरोप है कि सुबह करीब 7:30 बजे गांव के ही विशाल यादव पुत्र कन्हैया यादव उनकी दुकान पर उधार गुटखा मांगने आया। पूर्व का बकाया पैसा नहीं होने के कारण जब दुकानदार ने उधार देने से इनकार किया तो विशाल गाली-गलौज करने लगा।आरोप है कि इसके बाद सुबह करीब 8 बजे जब हरिदास यादव अपनी दुकान से बाजार सामान खरीदने जा रहे थे, तभी रास्ते में घर के पास विजय, विशाल यादव और उनके पिता कन्हैया यादव ने उन्हें रोक लिया। तीनों ने कथित रूप से एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान वादी की साइकिल और बैग में रखे करीब 25 से 30 हजार रुपये छीनने तथा जान से मारने की नीयत से फावड़े से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया है। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।इसी क्रम में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सकलडीहा रोड पर डगरिया सरकार मंदिर के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप स्थित मां काली बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से रणविजय उर्फ विजय पुत्र कन्हैया निवासी मनराजपुर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद, उपनिरीक्षक गोपाल जी तिवारी, कांस्टेबल राबिन्स रहे शामिल।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story