Chandauli: सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से अश्लील हरकत, एंटी रोमियो टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी व फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया।

Ashvini Mishra
Published on: 6 Oct 2026 7:37 PM IST
Chandauli: सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से अश्लील हरकत, एंटी रोमियो टीम ने युवक को किया गिरफ्तार
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने तथा फब्तियां कसने वाले एक युवक को सकलडीहा थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान आरोपी का पूर्व में भी छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मामले में संलिप्त होना सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना सकलडीहा पुलिस मनचलों और शोहदों पर लगातार नजर रख रही है।इसी क्रम में मंगलवार को सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और फब्तियां कस रहा था। स्टेशन मास्टर राकेश पटेल ने मामले की सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान रमेश राम पुत्र सुबेदार राम, निवासी ग्राम ओनावल, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली, उम्र 23 वर्ष के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 197/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि रमेश राम के खिलाफ वर्ष 2022 में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। उसका आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 192/22, धारा 354/354क भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना सकलडीहा से संबंधित है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक जगदीश यादव, महिला हेड कांस्टेबल रीमा यादव, कांस्टेबल प्रश्विन दूबे और कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story