Chandauli News: सपा के पूर्व विधायक समेत 8 नामजद व 250 अज्ञात पर मुकदमा,जानिए क्यों हुई कार्रवाई

Chandauli News: चंदौली में धरना प्रदर्शन के दौरान विवाद के बाद सपा के पूर्व विधायक समेत 8 नामजद व 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

Ashvini Mishra
Published on: 20 Jun 2026 11:49 AM IST
Chandauli News: सपा के पूर्व विधायक समेत 8 नामजद व 250 अज्ञात पर मुकदमा,जानिए क्यों हुई कार्रवाई
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए समाजवादी पार्टी के सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंहW सहित आठ नामजद तथा करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया गया था। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने से इनकार करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया और वहां प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, धरना स्थल पर मौजूद उप जिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी सदर ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनसे वार्ता नहीं की। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की की, अभद्र व्यवहार किया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। साथ ही सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

इन्हीं आरोपों के आधार पर चंदौली कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में पूर्व विधायक मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, नवीन सिंह सांसद प्रतिनिधि, चंद्रशेखर यादव, पूर्व प्रत्याशी,अंजनी सिंह जिला पंचायत सदस्य ,मनोज सिंह "काका", राष्ट्रीय प्रवक्ता ,मुसाफिर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मुगलसरायनगर पंचायत,डॉ. विनोद बिन्द , जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,जिला समाजवादी महासचिव नसीम अहमद उर्फ गुड्डू सहित अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 250 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन स्वयं धरना स्थल पर ज्ञापन लेने पहुंचा था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे कर थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story