Chandauli News:बिजली कनेक्शन काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ लठ्ठमार युद्ध,वीडियो देख हो जाएंगे दंग

Chandauli News: चंदौली के कीड़ीहीरा गांव में बिजली कनेक्शन काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हुए; मारपीट का वीडियो वायरल।

Ashvini Mishra
Published on: 23 Aug 2026 2:39 PM IST
Chandauli News:बिजली कनेक्शन काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ लठ्ठमार युद्ध,वीडियो देख हो जाएंगे दंग
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के कीड़ीहीरा गांव में बिजली कनेक्शन काटने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में दिखाई दे रहा है की कुछ लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव में बिजली कनेक्शन काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ मनबढ़ लोग एक पक्ष के घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं, मारपीट की पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से शहाबगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घर में घुसकर मारपीट की गई और लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के लोगों को घायल किया गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story