Chandauli News: शहीद स्मारक को राजनीतिक रंग न दिया जाय,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम को दिया पत्रक

Chandauli News: चंदौली के सैयदराजा शहीद स्मारक को नारंगी रंग से रंगने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने डीएम को ज्ञापन देकर स्मारक को तिरंगे रंग में सजाने की मांग की और राजनीतिक रंग न देने की चेतावनी दी।

Ashvini Mishra
Published on: 12 Aug 2026 3:31 PM IST (Updated on: 12 Aug 2026 3:39 PM IST)
Chandauli News: शहीद स्मारक को राजनीतिक रंग न दिया जाय,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम को दिया पत्रक
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी व शहीद स्मारक समिति द्वारा जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सैयदराजा शहीद स्मारक परिसर को नारंगी रंग से रंगा जाना स्थानीय जनप्रतिनिधियों के षडयंत्र को दर्शाता है। और देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है। देश की आजादी हमे तिरंगे से ही मिली है।

तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज और देश की एकता अखंडता का प्रतीक है। लेकिन ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बैठे लोग तिरंगे का अपमान करने का प्रयास करते हैं। जिसे हम कांग्रेस के लोग कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। सैयदराजा शहीद स्मारक परिसर को तिरंगा में नहीं रंगा गया तो शहीद स्मारक समिति व कांग्रेस के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय शासन प्रशासन की होगी।

सैयदराजा शाहिद स्मारक को नारंगी रंग से रंगने के बाद राजनीतिक गलियारो में चर्चाएं बढ़ गई है जहां कांग्रेस उस रंग को भारतीय जनता पार्टी का रंग मानती है वहीं भाजपा शहीदों के सम्मान में उनके स्मारक को सजाने की बात कर रही है।उक्त अवसर पर श्री मती मधु राय,रामानंद यादव, रजनीकांत पाण्डेय, राजेंद्र गौतम, गंगा प्रसाद,मुनीर खान, राममूरत गुप्ता,राजू कुमार,रामौतार यादव,राकेश सिंह,शिवेंद्र मिश्रा,अमरदेव राम,संतोष चौबे सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story