Chandauli News: भाजपा गरीबों का उत्पीड़न कर उन्हें फिर से नक्सली बनाना चाहती है: सपा सांसद

Chandauli News: चंदौली में वन भूमि पर अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पीड़ितों के साथ न्याय की मांग की। सपा सांसदों ने भाजपा पर आदिवासी और दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

Ashvini Mishra
Published on: 20 Aug 2026 8:38 PM IST
Chandauli News: भाजपा गरीबों का उत्पीड़न कर उन्हें फिर से नक्सली बनाना चाहती है: सपा सांसद
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भरदुहा विशेषर पुर में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पुलिस व वन विभाग द्वारा लाठीचार्ज करते तथा कानूनी कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी से मिल कर पीड़ितों के साथ न्याय करने की मांग किया और सपा सांसद में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पुनः आदिवासीयो दलितों को नक्सली बनाने के लिए उत्पीड़न की कार्यवाही कर रही है ।

आपको बता दे की चंदौली जनपद के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भरदहुआ विशेषनपुर गांव में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले को लेकर सपा सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह तथा रावर्टसगंज सांसद छोटेलाल ने जिला अधिकारी से मिलकर वनवासियों दलितों का उत्पीड़न बंद करते हुए उनके साथ न्याय करने की मांग किया ।इस संबंध में चकिया क्षेत्र के सांसद होने के नाते छोटेलाल खरवार ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आदिवासियों एवं दलितों को नक्सली बनाना चाहती है अगर इसी तरह की कार्यवाही होती रही तो वह मजबूर हो जाएंगे।

चंदौली के सपा संसद वीरेंद्र सिंह ने इस घटना में पीड़ितों के साथ न्याय की मांग किया।उन्होंने वंदे मातरम को लेकर कहा की वन्देमातरम राष्ट्रगीत lलोक सभा में पास हो चुका है,लेकिन गाने के लिए कोई उल्लेख नहीं है। हम लोग संविधान को मानने वाले हैं जितना आएगा उतना गायेंगे। बीजेपी के Gen - Z अभियान पर तंज कसते हुए कहा की अब भाजपा युवाओं को भी झांसे में लेने की कोशिश कर रही है।जैसे रामभक्त ठगे गए, उसी प्रकार बीजेपी के झांसे में आए तो युवा भी ठगे जायेंगे। ओम प्रकाश राजभर के अखिलेश यादव पर हमलों पर भी सपा सांसद निशाना साधते हुए बोले -राजभर को इस तरह लगाया गया है कि - न वो घाट के रहें, न घर के।अखिलेश के ब्राह्मण बयान का किया बचाव करते हुए जनेश्वर मिश्र का दिया उदाहरण देते हुए बोले ब्राह्मण कोई ब्रह्मास्त्र नहीं, हमारे भाई हैं, समाजवाद की लड़ाई में साथ हैं।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story