सपा की घायल महिला जिलाध्यक्ष से मिले भाजपा नेता,कहा सपा महिला और पीडीए की सदा की रही है दुश्मन

Chandauli News: चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ कथित मारपीट के बाद भाजपा नेता राणा सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ashvini Mishra
Published on: 29 May 2026 6:28 PM IST
सपा की घायल महिला जिलाध्यक्ष से मिले भाजपा नेता,कहा सपा महिला और पीडीए की सदा की रही है दुश्मन
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ हुई कथित मारपीट का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष राणा सिंह पीड़ित सपा नेत्री का हालचाल जानने जिला हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे बेहद निंदनीय और अपमानजनक बताया।

राणा सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा होना अलग बात है, लेकिन महिला सुरक्षा और सम्मान सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी सदा से महिलाओं तथा पीडीए की दूषण रही है,जिसका नतीजा है की सपा के गुंडे अपने ही पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ इस तथ की घटना को अंजाम दिया है।वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो को देखने के बाद कहा कि जिस तरह से एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट की गई, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा नेता ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के सम्मान की बातें करने वाले नेताओं का वास्तविक चेहरा इस घटना से सामने आया है। उनका आरोप था कि मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले लोग सपा से जुड़े हुए हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान जब आरोपियों की कुछ तस्वीरें भाजपा के एक मंत्री के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के संबंध में सवाल पूछा गया तो राणा सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति का किसी जनप्रतिनिधि या नेता के साथ फोटो खिंच जाना इस बात का प्रमाण नहीं है कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है। उन्होंने दावा किया कि मामले के मूल आरोपी सपा से जुड़े लोग हैं।राणा सिंह ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप लगाने से पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा। जरूरत इस बात की है कि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कानून के तहत सजा मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story